ब्रेन की जांच कैसे होती है?HealthPlanet

Posted on Fri 2nd Dec 2022 : 13:16

एमआरआई मशीन से दिमाग और ईएनटी जांच भी
अंबेडकर अस्पताल की एमआरआई मशीन से अब मस्तिष्क, नाक और आंखों से जुड़ी बीमारियों की जांच शुरू हो गई। रेडियो डायग्नोसिस विभाग में लगी इस मशीन में हेड क्वाइल लगाया गया है, जिससे यह जांचें संभव हो सकी हैं। अस्पताल प्रबंधन कुछ दिन में नई एमआरआई मशीन खरीद लेगा। इससे वेटिंग पूरी तरह खत्म होने की संभावना है। अस्पताल प्रबंधन ने साढ़े 3 साल पहले 12 करोड़ की हाइटेक एमआरआई मशीन खरीदी थी। सेंट्रल इंडिया में कुछ गिने-चुने निजी अस्पतालों में ही थ्री-टेसला एमआरआई मशीन लगी है। मशीन में हेड क्वाइल नहीं था, जिसे हाल में सप्लायर कंपनी ने लगाया है। एचओडी डॉ. एसबीएस नेताम के अनुसार इससे मशीन ज्यादा हाइटेक हो गई है। ऑपरेशन में भी सर्जन को मदद मिलने लगी है।

अंबेडकर अस्पताल में एमआरआई जांच के लिए सात दिनों की वेटिंग है। सालभर पहले यह दो माह थी। अब विभाग मरीजों की एमआरआई जांच तभी कर रहा है, जब जरूरी हो। बाकी मरीजों का सीटी स्कैन किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार नई मशीन से वेटिंग कुछ कम जरूर हुई है, लेकिन मरीजों की संख्या बढ़ने की वजह से यह खत्म नहीं हो पाई है। इसकी वजह पुरानी सीटी स्कैन मशीन का एक्सपायर होना भी है। इस वजह से एटामिक एनर्जी रेगुलेटरी बोर्ड ने इस मशीन को सील भी कर दिया था।

तकनीशियनों की कमी : एमआरआई जांच के लिए अस्पताल में तकनीशियन कम हैं। एक महिला के एमआरआई मशीन में फंसने के बाद लापरवाही में दो तकनीशियन निलंबित हो गए थे। दोनों की वापसी हो गई है, फिर भी इनकी कमी बनी हुई है।

डॉक्टरों के अनुसार संविदा तकनीशियनों की नियुक्ति से पुरानी एमआरआई मशीन से मरीजों की जांच की जा रही है। इससे मरीजों की वेटिंग कुछ कम करने में मदद मिली है।सीटी स्कैन मशीन पर ज्यादा दबावअस्पताल में सीटी स्कैन मशीन पर सबसे ज्यादा दबाव है। प्रतिदिन इस मशीन से रुटीन व इमरजेंसी मिलाकर 50 से ज्यादा मरीजों की जांच की जाती है। अस्पताल में 128 स्लाइस वाली एक ही मशीन है। रुटीन व इमरजेंसी में इसी मशीन से मरीजों की जांच की जाती है। 10 साल पुरानी मशीन को एटामिक एनर्जी रेगुलेटरी बोर्ड मुंबई ने सील कर दिया है। साथ ही कंपनी ने इसे एक्सपायर घोषित कर दिया है। यही कारण है कि मरीजों की जांच साढ़े तीन साल पहले आई मशीन से की जा रही है। रेडियो डायग्नोसिस विभाग के डॉक्टरों का कहना है कि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एक सीटी स्कैन मशीन की और जरूरत है। इस संबंध में जल्द ही प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info